मनाई गयी बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

धनबाद : धनबाद जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के तत्वधान में हाउसिंग कालोनी पार्क मैदान में भारत के संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गयी.

इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक शामिल हुए. उन्होंने बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.

उन्होंने बताया की किस तरह बाबा साहेब का बचपन कठिनाई से गुजरा और तमाम कठिनाईयों को दूर कर वो भारतीय संविधान के निर्माता बने. 

इस मौके पर कांग्रेस के कई गणमान्य उपस्थित थे. 

Web Title : JUBILEE CELEBRATED BABA BHIMRAO AMBEDKAR