हार्ड कोक भट्टा चालू हो तो 1 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार- बृजेन्द्र सिंह

धनबाद. झारखंड प्रदेश औद्योगिक श्रमिक कामगार केयर समिति के सदस्य मदन महतो, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, धनबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता  विजय सिंह का संयुक्त रुप से जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.

प्रेस वार्ता में धनबाद कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को दुरुस्त करने हेतु एवं इन्हें पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने की दरकार है, यहां के इंडस्ट्रीज हार्ड कोक को पूर्व की भांति लिंकेज दी जाए वर्तमान स्थिति में  लगभग डेढ़ साल से सारे उद्योग धंधे मृतप्राय हो चुकी है वर्तमान राज्य सरकार लोगों को रोजगार की व्यवस्था के लिए सकारात्मक रूप से सरकारी योजनाओं मनरेगा एवं कृषि के क्षेत्र में फलदार वृक्ष लगाने को लेकर एवं विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार देने हेतु सरकार दृढ़ संकल्पित है.

आगे श्री सिंह ने कहा कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपी एन सिंह एवं झारखंड सरकार के वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जी से प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बात हुई जिसमें सरकारी योजनाओं के द्वारा मजदूरों को रोजगार देने संबंधित वार्ता के साथ आगामी 19 जून को जिला एवं सभी प्रखंड/नगरों में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता  राहुल गांधी जी का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया.

प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेश औद्योगिक श्रमिक कामगार केयर समिति के सदस्य मदन महतो ने कहा कि वर्तमान स्थिति में बंद पड़े हार्डकोक भट्ठा उद्योगों को अविलंब खोलने की मांग करते हुए मजदूरों के हित में सकारात्मक पहल की दरकार है, देश में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, महंगाई चरम सीमा पर है, वर्तमान में जिला में लगभग 120 हार्ड कोक भट्टा है लेकिन 15 भट्ठा अधूरे रूप से चालू है जिले में यदि सभी हार्डकोक भट्टे चालू हो जाए तो लगभग 100000 श्रमिकों को रोजगार की व्यवस्था हो सकती है.

आगे महतो ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आगामी 17 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में औद्योगिक श्रमिक कामगार केयर समिति की बैठक में भाग लेंगे जिसमें विस्तार रूप से श्रमिकों व कामगारों को रोजगार मिले इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.

प्रेस वार्ता में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह ने कहा कि आज के परिदृश्य में धनबाद सहित पूरे देश में उद्योग धंधे बंद है सभी कारखाने बंद है लोग बेरोजगार हो गए हैं, लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है लोगों में भुखमरी भी व्याप्त है भारतीय इतिहास में कांग्रेस पार्टी देश की एक किरण है कांग्रेस पार्टी लोगों के हित में हमेशा कार्य करती रही है.

वार्ता में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष  शंकर प्रजापति, योगेंद्र सिंह योगी, पप्पू पासवान, मनोज यादव, पप्पू कुमार तिवारी, महेश शर्मा, राहुल राज, सरफुद्दीन अंसारी मुख्य  रूप से मौजूद थे