बिजली चोरी में 108 लोग पकड़े गए, 17 लाख जुर्माना लगाया

धनबाद एरिया बोर्ड के अधीन गुरुवार को धनबाद और चास सर्किल में चोरी से बिजली जलाते 108 लोग पकड़े गए. कुल मिलाकर 17 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. 504 जगहों पर यह अभियान चला. इसमें धनबाद सर्किल में कुल 263 जगहों पर अभियान चला कर 37 लोग पकड़े गए. छह लाख 77 हजार रुपए जुर्माना लगाया. धनबाद डिवीजन से आठ, गोविंदपुर 8, झरिया 13 व निरसा से 8 लोग पकड़े गए है. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी.