धनबाद के अंकित राजगढ़िया को 25 अगस्त को मध्यप्रदेश भोपाल में मिलेगा नेशनल प्राइड अवार्ड

धनबाद. सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान देने तथा अपने परिवार के चार सदस्यों का मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले देश भर के पहले ऐसे परिवार की श्रेणी में आने वाले धनबाद के अंकित राजगढ़िया को आगामी 25 अगस्त को भोपाल (एमपी) में नेशनल प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. फिल्मी हस्तियो, भोपाल के अधिकारी और मध्यप्रदेश सरकार के गणमान्य मंत्री के बीच उन्हें नेशनल प्राइड अवार्ड से नवाजा जाएगा. अंकित राजगढ़िया को इस साल यह दूसरा सम्मान मिलने जा रहा है. नेशनल प्राइड अवार्ड के लिए झारखण्ड़ से अंकित राजगढ़िया एक मात्र चुने गए है. देश भर के कुल 61 ऐसे लोगो का चयन नेशनल प्राइड अवार्ड के लिए किया गया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर योगदान किया है. उन 61 लोगो मे क्रुपा भालेराव -स्पोर्ट (महाराष्ट्र), शरद गोपीदास जी (बागड़ी नागपुर), सिद्धार्थ सिन्हा - साहित्य (एमपी), सीमा वर्मा - साहित्य - (लखनऊ), डॉ सैय्यद मोनीउद्दीन - सामाजिक कार्यकर्ता- (आंध्र प्रदेश), सुनीता बापू कसबे - पत्रकार (पुणे), उमेश गणपत चॉफ - सामाजिक कार्यकर्ता - ( महाराष्ट्र), प्रभांशु कुमार-शिक्षाविद- ( अलाहाबाद), एमआरआर श्रीनिवासुलु - कला- (बैंगलोर), मो0 शाहिद - सामाजिक कार्य - (बिहार),   कुणाल कुमार गुप्ता - सामाजिक कार्य- (बिहार), जोशीला अमर पगारिया- सामाजिक कार्य, (महारास्ट्र), वैशाली मनोज पाटिल - सामाजिक कार्य ( पुणे) रीत कुमारी - सामाजिक कार्य- (मणिपुर), श्रीमती. रजनी संजय दरेकर-सामाजिक कार्य- (पुणे) सत्यम सिंह- आर्टिस्ट (लखनऊ) अरुण नागर - सामाजिक कार्य- (उरई) अविनाश किरण जावले- सामाजिक कार्यकर्ता -(महाराष्ट्र), श्री मरमेड्डी सुम्बार्डी सामाजिक कार्यकर्ता (आंध्र प्रदेश) कैलाश अजराव देसमुख -सोशल काम( महाराष्ट्र) अरविंद वर्मा सामाजिक कार्य ( मध्य प्रदेश) मिश्रर ढाका कलाकार (राजस्थान), शोभा चंद्राकर बोनाल-सामाजिक कार्य ( पुणे) श्रीकान याकूब नूर मोहम्मद -सामाजिक कार्य- मुंबई  महादेव श्रीराम वाघमारे सामाजिक कार्यकर्ता (महाराष्ट्र) विपीन कुमार अवस्थी - सामाजिक कार्यकर्ता छतरपुर (मध्य प्रदेश), गवमव्थाओ आधारभूत विरासत संगीत- (असम), डॉ तमीज़हरसी सामाजिक कार्यकर्ता- चेन्नई, राजेंद्र कुमार कृष्णराव गोविंद सामाजिक कार्य-नंदुरबार महाराष्ट्र, अजय कुमार गर्ग मिनिएचर पेंटिंग आर्टिस्ट जयपुर, राजस्थान, उमा झावार -सामाजिक कार्यकर्ता इंदौर,. मरीखेले अहमद खान चित्रकार फैजाबाद, ओम प्रकाश कामत सामाजिक कार्यकर्ता पटना, दाविंदर कुमार नेतु कोटकपूरा पंजाब, मनोज कुमार शिक्षा ( हरियाणा ), आशा नेगो अंडमान निकोबार, प्रज्ञा अरुणा कांबले -सामाजिक कार्यकर्ता महाराष्ट्र, पीयूष शर्मा कृषि पत्रकार जयपुर राजस्थान, प्रितिशिला जोशी सामाजिक कार्यकर्ता इंदौर मध्य प्रदेश, पंकज कुमार जैन - खेल रायसेन मध्य प्रदेश, भीमसिंग शिंगा घाटी (आदिवासी संस्कृति, साहित्य और शैक्षिक कार्यभार)- महराष्ट्र, माया आर प्रजापति - जन आकांक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (दिल्ली), मोहन नारायण हिवाले - पत्रकार (महाराष्ट्र), फ़िरोज़ खान -कवि और लेखक (इलाहाबाद), अरुण दशरथ जी महाजन -पत्रकार( महाराष्ट्र), दीपा दीपक परब - सामाजिक कार्य ( महाराष्ट्र) कृष्ण माधव भाय लोहार -उद्यमी सूरत ( गुजरात), उज्ज्वल अशोक ज़ेंडे - सामाजिक कार्य (महाराष्ट्र) नितिन दत्तात्रेय थोराट - सामाजिक कार्य (महाराष्ट्र), डॉ कुसुम कंवर स्टेज शिल्प विशेषज्ञ, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, उत्पाद डिजाइनर (हार्ड सामग्री), थिएटर कलाकार, डॉ आरती माहेश्वरी, श्रेणी-प्रदर्शन कला थिएटर कलाकार, लेखक, निर्देशक और कोरियोग्राफर, सारिका सुजीत अग्रजेन सामाजिक कार्यकर्ता (महाराष्ट्र). सेतु मालू सामाजिक कार्य (महाराष्ट्र)जतिंदर सोनी - समाज सेवक जालंधर (पुंजाब), कैलास वी पाथरे पाटिल - सामाजिक कार्यकर्ता पुणे महाराष्ट्र, पेद्दगुल्ला नारायण सामाजिक कार्यकर्ता, कवि, लेखक, सिंगार (तेलंगाना),  ईटीआई जैन- समाज सेवक, सुनील रपचंद धांगर - सामाजिक कार्यकर्ता, सचिन कांतिलाल कोठारी - सामाजिक कार्यकर्ता धुले शामिल है.