भाजपा प्रत्याशी रागनी सिंह ने लिया सांसद का आशीर्वाद, सांसद आवास में हुई लंबी बातचीत

धनबाद: झरिया विधानसभा से भाजपा की टिकट की घोषणा होते ही झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह मंगलवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिलने उनके आवास पहुंची. हालांकि रागिनी सिंह से पहले उनकी सास और झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी पहुंची हुई थी.  

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कुंती देवी को मिठाई खिलाया. वहीं कुंती देवी ने भी सांसद को मिठाई खिलाकर उन्हें झरिया विधानसभा में  अपनी बहू के प्रचार के लिए अनुरोध किया. इधर, भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह व उनकी पत्नी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर धन्यवाद भी दिया.  

रागिनी ने सांसद से झरिया आने की विनती भी की.   सांसद ने भी रागिनी सिंह को आश्वस्त किया कि वह झरिया उनके प्रचार में जाएंगे. सांसद ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा. पार्टी ने जिन-जिन प्रत्याशियों पर भरोसा किया है, वे प्रत्याशी जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे. सांसद ने कहा कि झरिया विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं की गढ़ मानी जाती है. यह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता पुनः एक बार साबित कर दिखाएंगे.  

हालांकि अभिनंदन के बाद पूर्व विधायक कुंती देवी, भगीना संतोष सिंह, भाजपा प्रत्याशी रागिनी के अलावा भाजपा नेताओं के साथ सांसद पशुपतिनाथ सिंह से 1 घंटे तक गुप्त मीटिंग हुई.  

इस दौरान सांसद ने विधानसभा चुनाव के निमित्त कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए. भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि सांसद पशुपतिनाथ सिंह हमारे अभिभावक की तरह हैं. इनके अगुवाई में ही हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, जिला मंत्री भट्टाचार्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, बाबू जेना, पार्षद सुमन, अग्रवाल शैलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती, उमेश यादव, राजाराम पासवान, उपेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक पांडे, राम मोहन सिंह, महंत पांडे, संतोष सिंह, रिंकू सिंह, राणा मनीष सिंह, रवि मिश्रा, शशि सिंह, वीरेंद्र भुईयां, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी उपस्थित थे.