भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश रैली, किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

रामगढ़ (राहुल सिंह) :    हेमंत सोरेन की अगुवाई में गठबंधन सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अवितेश सिंह के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय से सुभाष चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया.

अवितेश सिंह ने कहा कि झुट, लूट और भ्रष्टाचार के तीन वर्ष आज पूरे हुए. आक्रोश मार्च के उपरांत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश की खेल एवं कला प्रकोष्ठ संयोजिका कीर्ति गौरव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज झा, भाजपा जिला महामंत्री छोटन सिंह, वासुद तिवारी,प्रवीण सोनू भाजयूमो ज़िला उपाध्यक्ष पहलाद पांडे, ज़िला महामंत्री मंसू बेदिया, नीतीश कुमार, संजय अग्रवाल,राजेश सोनी, नितेश ओझा, नीरज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, बासुदेव प्रजापति, मंडल अध्यक्ष तरुण साव, गणेश ठाकुर,रवि साव, बलराम महतो, मुकेश ठाकुर, अमित ठाकुर, सूरज कुमार, शशि शेखर, सुमति, सुदीप कुमार, अकाश गुप्ता धीरेंद्र साहब सौरभ कुमार, शेखर एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.