भारतीय जनता युवा मोर्चा बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा युवाओं के कंधे पर संगठन का दायित्व

धनबाद. भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर की बैठक अमलेश सिंह की अध्यक्षता में आज इंडस्ट्रीस एन कॉमर्स भवन में हुई. बैठक का संचालन महामंत्री तमाल राय ने किया.

वर्चुअल मीटिंग में भाजपा प्रदेश कार्यालय से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष जनो से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया.

किसलय ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा युवाओ के कंधे पे संगठन का दायित्व है,आप अपनी कार्यकुशलता,, से संगठन को ससक्त करने की दिशा में अग्रेसर रहे,, रचनात्मक कार्यकर्मो के माध्यम से जनता के बीच जाये,, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में लगे,, राज्य की हेमंत कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ता ले.

महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने जिला संगठन की बातों को रखा. महामंत्री तमाल राय ने सभी का परिचय वर्चुअल मीटिंग में कराया.

बैठक में जयंत चौधरी, अवध बिहारी राम, पिन्टू सिंह,रवि मिश्रा, अवधेश साव, नित्यानंद मंडल,रंजीत प्रसाद, साजन पासवान, आयुष झा, सोनू रवानी, जिम्मी राजपाल, मनोज यादव(बेबी)गोलू सिंह, विशाल कृष्णनानी, नितिन शर्मा, दिनेश रवानी, मनीष तिवारी,भीम राय, कृष्णा सिंह, प्रेम प्रकाश नोनिया, पप्पू पासवान, सूरज पासवान, प्रवीण महतो, रजनीश कु0,,बंटी बाउरी, सागर रवानी, रोहित पांडेय,अमन बर्णवाल, आदित्य शर्मा, आदि शामिल हुए