निरसा विधानसभा से भाजपा नेता गणेश मिश्र को टिकट नही मिलने से नाराज भाजयूमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

रिपोर्ट - बी के सिंह

निरसा :- निरसा विधानसभा से अपर्णा सेन गुप्ता को टिकट दिये जाने से भाजयूमो काफी नाराज है. मोर्चा ने अपने गुस्से को मुख्यमंत्री रघुबर दास का निरसा चौक पर पुतला दहन कर इजहार किया. प्राप्त समाचार के अनुसार निरसा विधानसभा से  गणेश मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निरसा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया, पुतला दहन का नेतृत्व निरसा मंडल भाजयुमो के महामंत्री दिनेश ठाकुर कर रहे थे, श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजनीतिक इतिहास में पिछले चुनाव में सर्वाधिक मत गणेश मिश्रा को प्राप्त हुआ था. 5 वर्षों तक गणेश मिश्रा निरसा के लाल दुर्ग को तोड़ने के लिए दिन रात मेहनत करते रहे कार्यकर्ताओं के सुख दुख में साथ साथ  रहे पर आज चुनाव के समय में भारतीय जनता पार्टी ने दलबदलू कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं के भावनाओं को आहत किया है,. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा से निरसा में टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग की है . मौके पर पवन यादव, रतन तिवारी महेश चौहान, विरेंद्र प्रसाद, विजय महतो, संदीप साव, सूरज चौहान, गुड्डू चौहान, रोहित यादव, राजू महतो, पप्पू पांडे, अनुराग तिवारी, मुकेश साहू, करण सिंह, मिट्ठू महतो, संदीप महतो, ईशान चक्रवर्ती, तापस पाल, दीपक, धीरज मिश्रा, बिट्टू राय, विक्रम महतो, छोटू राम, मनजीत सिंह, सत्यवान बाउरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.