धनबाद से कांग्रेस के 18 दावेदार की सूची जायेगी पार्टी मुख्यालय 

धनबाद : धनबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र से 18 दावेदारों की सूची शॉर्ट लिस्ट कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया है. सूत्रों के अनुसार सोमवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनबाद जिला से आये दावेदारों पर चर्चा हुई. इसके बाद विधानसभा वार सूची तैयार की गयी.

सबसे अधिक पांच नाम धनबाद विधानसभा क्षेत्र से हैं तो सबसे कम एक नाम टुंडी विधानसभा क्षेत्र से है. सूची पर छह नवंबर को नेशनल स्क्रीनिंग कमेटी फैसला करेगी. उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष को मंजूरी के लिए भेजा जायेगा. सूचि में जिलाध्यक्ष का म भी शामिल है.  

ये है दावेदारों की सूची

धनबाद : मो. मन्नान मल्लिक, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, सैयद मतलूब हाशमी, रवींद्र वर्मा.
निरसा : सुरेश चंद्र झा, दुर्गा दास, सुधांशु शेखर झा.
बाघमारा : जलेश्वर महतो, रणविजय सिंह, रामप्रीत प्रसाद यादव.
टुंडी : शंकर प्रजापति.
झरिया : पूर्णिमा सिंह, संतोष सिंह, शमशेर आलम.
सिंदरी : विजय कुमार सिंह, पंकज मिश्र, संजय महतो.