पूर्व पार्षद अशोक यादव भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने पट्टा देकर किया स्वागत

भूली. भूली के पूर्व पार्षद अशोक यादव गुरूवार को भाजपा में शामिल हुए. अशोक यादव ने गुरूवार को गोधर में आयोजित जनआर्शीवाद रैली में मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा एवं मेयर चंद्रशेखर अगवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अशोक यादव को भाजपा का पटटा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया. भाजपा में शामिल होने के पुर्व अशोक यादव अपने सैकड़ो सर्मथको के साथ बी ब्लाक टेम्पो स्टैन्ड से विशाल मोटरसायकिल जूलूस निकालकर गाजे बाजे के साथ गोधर मैदान पहुचे इस दौरान सर्मथको ने जमकर नारे लगाए.