महागठबंधन प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने किया जनसम्पर्क

धनबाद. कांग्रेस-महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने साउथ बलिहारी बस्ती, 10/12 पिट चानक, कच्छी बलिहारी बस्ती, अम्बेडकर नगर, केंदुआडीह चार नंबर, केंदुआ पांच नंबर, बी एन आर, अलकुसा, गोधर छह: नंबर में जन संपर्क अभियान चलाया.  

मन्नान मल्लिक ने लोगों को बताया की यह चुनाव आपका है और आप सभी सोच समझ कर मतदान करें.   कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने धनबाद में आज तक सारे विकास के काम किये. चाहे वो कोलियरी का राष्ट्रीयकरण हो या फिर दामोदर वैली कारपोरेशन. कांग्रेस सरकार हमेशा शिक्षा, रोज़गार, उचित स्वास्थ सुविधा और आम लोगों की जीवन शैली में विकास का काम किया है.

अभियान में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर संघ के महामंत्री एके झा, अमरेंद्र चौधरी, रामविलास राम, कयूम खान, रामनाथ सिंह, जय प्रकाश चौहान, जितेंद्र शर्मा, जेठू महतो, बृजेंद्र रजवार, नविन पासवान, चंद्रदेव यादव, प्रमोद साव, राजकुमार राजभर, जलेश्वर महतो, विक्रम महतो, प्रभु महतो, राजेश हाड़ी, शिबू हाड़ी, विनीत दुबे, भूषण दुबे, गुड्डू खान, शंकर विश्वकर्मा, हमेश भुइयां, लल्लन यादव, शिव विलास राम, सुरेंद्र राम, डॉ रामप्रवेश, अनु पासवान, गोपाल भुवानिया, मनोहर हुसैन, राजन खान, अख्तर खान, आफताब, आमिर खान  के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद थी.