धनबाद- टुंडी मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

धनबाद- टुंडी मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

टुंडी प्रखंड झामुमो मोर्चा ने शुक्रवार को 1932 खतियान झारखंड सरकार के कैबिनेट में पारित करने पर रैली निकाली गई. रैली टुंडी भूरसाबांक यज्ञ मंडप से होकर टुंडी थाना होते हुए बाजार, पेट्रोल पंप तक पहुंची. जूलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. जुलूस में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, उपाध्यक्ष मनीर मस्तान, बाघमारा झामुमो अध्यक्ष रतिलाल टुडू, लखीन्द्र हांसदा, जिप सदस्य मीणा हेम्ब्रम, गुरुचरण बास्की, बसंत नारायण तिवारी, लक्ष्मण महतो, मैनेजर हेम्ब्रम, रसीद अंसारी, अनवर अंसारी, राजेन्द्र किस्कू, मुर्तेज अंसारी, संदीप हांसदा, नीलमोहन मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.