झारखंड आंदोनलकारी सूजन महतो का निधन, आजसू, झामुमो नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

कतरास. बड़की बौआ निवासी झारखंड आंदोलनकारी 75 वर्षिय सूजन महतो का निधन सोमवार को हो गया. जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है.  

सूचना पाकर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय गणमान्य लोगों पहुचे व मालार्पण कर शोक व्यक्त करते हुये परिवार को ढाढस  बधाया.  

खबर सुनकर सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, दयानंद महतो, टुंडी के पुर्व विधायक के पुत्र  रजनीश महतो उर्फ बबलू महतो,महादेव महतो, मौधा महतो, झामुमो जिला सचिव सह पुर्व जिप सदस्य पवन महतो, महेश कुम्हार,शिवनंदन महतो उर्फ साधु महतो, शिव प्रसाद महतो,संतोष रवानी,अरुण महतो,धनशेवर महतो,मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो,उत्तम कुमार दत्ता, तरुण महतो,कमल रवानी, दिनेश रवानी सहित अन्य ने मालार्पण कर श्रद्धांजलि दी.