सांसद पी एन सिंह निरसा विधानसभा का किया दौरा, किया खाद्य सामग्री का वितरण

निरसा(रिपोर्ट- बी के सिंह) :- वैश्विक महामारी कोरोना 19 को देखते हुये देश ब्यापि लॉक डाउन में आज पहली बार धनबाद संसद पी एन सिंह निरसा विधानसभा का दौरा कर कई कार्यक्रमो में भाग लेकर जरूरत मंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया तथा लॉक डाउन की इस अवधि में उच्च कोटि के कार्य किये जाने वालों को मसलन गुरुद्वारा प्रबन्ध कमिटी पदाधिकारियों  एवं  निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.  

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को देश ब्यापि अबतक के  लॉक डाउन में पहली वार सांसद पी एन सिंह निरसा विधानसभा क्षेत्र में पंहुंचे. सर्ब प्रथम वे निरसा गुरुद्वारा में पहुंच  माथा टेका एवं निरसा गुरु सिंह सभा द्वारा विगत 7 अप्रैल से चलाए जा रहे लंगर की प्रशंसा की, गुरु सिंह सभा के प्रधान सुखदेव सिंह सचिव मनजीत सिंह झांझर कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह वासन तथा निरसा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह,सअनी अखिलेश सिंह,सुनील सिंह को अंग वस्त्र तथा प्रशंसा पत्र सौंपा, इस दौरान गुरु सिंह सभा द्वारा सांसद तथा भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी को सिरूपा देकर सम्मानित किया गया, ततपश्चात  भाजपा नेता संजय सिंह पिंटू द्वारा निरसा उत्तर पंचायत के साहू धर्मशाला में आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में पहुंचे जहां विधायक अर्पणा सेनगुप्ता भी उपस्थित थी, दोनों जनप्रतिनिधियों ने यहां लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण तथा निरसा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, स अ नी अखिलेश सिंह, सुनील सिंह आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया  उसके  के बाद मैथन मंडल द्वारा आनंद नगर स्थित भाजपा नेता अमर साव के आवास पर लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया.   मैथन से लौटने के क्रम में सांसद एवं विधायक ने सेंट्रल पूल स्थित राजेंद्र क्लब के समक्ष भाजपा नेता संजय सिंह द्वारा आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां लगभग 250 लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया.
उक्त अवसर पर सांसद महोदय ने उपस्थित लोंगों से अपील की महामारी के इस भयावह स्थिति में लॉक डाउन का पालन करें,घर मे सुरक्षित रहें,अनावश्यक बाहर नही जाएं, तभी हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं. सांसद ने लोंगों के बीच मास्क का वितरण किया तथा जरूरतमंद लोगों तक सक्षम लोगों से खाद्यान्न पहुंचाने का निवेदन किया.  
 निरसा गुरु सिंह सभा में मनजीत सिंह भंगू निर्मल सिंह निम्मा सोनू सिंह डांग मोनाल सिंह खालसा जसविंदर सिंह विक्की सिंह डब्ल्यू सिंह रविंद्र सिंह निखिल सिंह अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे. वही साहू धर्मशाला में संजय महतो गोपाल अग्रवाल अनूप मोदक विवेक मोदक राजू बनर्जी विनय तायल संजीत शर्मा डॉक्टर अभिमन्यु कुमार आदि उपस्थित थे.   मैथन में मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह डब्लू बाउरी देवाशीष महतो डीएन पाठक अनिल यादव मंटू महतो साधना सिंह गुड्डू सिंह रविंद्र साहनी मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.   सेंट्रल पूल साइडिंग में मुन्ना सिंह संजीव सिन्हा मौसमी चटर्जी रोमा मुखर्जी अनिल जायसवाल आदि उपस्थित थे.