राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक, 7 मार्च के कार्यक्रम पर चर्चा

धनबाद. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक  की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 7 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक शरद पवार के रांची में एक दिवसीय कार्यक्रम पर चर्चा की गई.  

इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद, पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव गोपाल सिंह, युवा के धनबाद जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रधान महासचिव उमेश गोस्वामी, धनबाद जिला अध्यक्ष सौरभ अली, बोकारो जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे