मजदूरों के सच्चे हितैषी थे बिहार के पूर्व सीएम बिंदेश्वरी दुबेः एके झा

धनबादः जयप्रकाश नगर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित की. इस मौके पर राकोमसं के महामंत्री एके झा ने कहा कि,  ‘‘स्व. दुबे ने अपना सारा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया. एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ वह मजदूरों के हितैषी थे. मजदूरों के अधिकार की लड़ाई के लिए उन्होंने देश स्तर पर आंदोलन चलाया. देश में कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सांसद बनकर उन्होंने राष्ट्र का नाम रोशन किया. इसके अलावा वे संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री भी बने. ’’

उन्होंने कहा कि, ‘‘बिंदेश्वरी दुबे एक भारतीय राजनेता, प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी थे, जो केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री (कानून एवं न्याय तथा श्रम एवं रोजगार), इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष आदि भी रहे. इससे पूर्व वे अखंड बिहार में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे. 1980 से 1984 तक सातवीं लोकसभा के सदस्य, 1988 से 1993 तक राज्य सभा के सदस्य तथा छह बार विधान सभा के सदस्य रहे. उन्होंने देश की कोलियरियों के राष्ट्रीयकरण में अहम् भूमिका निभाई थी. उनके जैसे नेता आज विरले हैं.  

पुण्यतिथि-कार्यक्रम को रामप्रीत यादव, पप्पू शर्मा, रवि चैबे, एसके शाही, बीरेन्द्र अम्बष्ठ, शमीम खान, नागेन्द्र कुमार, सुनील राॅय, मनोज यादव आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर बादल बाउरी, कालीपदो रवानी, महेश निषाद, मनोज यादव, रामचंद्र पासवान, विमलेश चैबे, सुरेन्द्र यादव, इंद्र यादव, लगनदेव यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र साहू, अमित कुमार सिंह, पवन कुमार झा, शिवसागर सिंह, रामबचन नोनिया, ललन शर्मा, अमरेन्द्र चैधरी, विजय कुमार दुबे, चन्द्रदीप यादव, कृष्णा सिंह, मुस्लिम अंसारी, श्यामल चक्रवर्ती, विद्यानंद झा, शरद चैधरी, संतोष महतो, एसएस जामा, ओपी पांडेय, नुनूलाल पासवान, जी गोस्वामी, पुष्पा धोबी, सत्यनारायण चैहान, गोवर्धन महतो आदि थे.