झारखंड में विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ने दिया है ध्यान: रागिनी सिंह

झरिया: रविवार को झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित जनसंवाद रैली को झरिया भाजपा कार्यालय कतरास मोड़ में देखा-सुना  गया.

      रैली को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यरूप से सम्बोधित किया. अपने सम्बोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर काफी विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने झारखंड की मूल समस्या एवं उसके समाधान की दिशा में केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला. सिंदरी खाद कारखाने को पुनः प्रारम्भ किया गया, बोकारो, जमशेदपुर, रांची, धनबाद में पाईप लाइन से गैस सप्लाई की महत्वाकांक्षी योजना की शरुआत की गई, कॉमर्शियल माइनिंग की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की.

झारखंड के हर क्षेत्र पर केंद्र सरकार ने दिया है ध्यान: रागिनी सिंह

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सम्बोधन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार हमारे झारखंड प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास पर जोर दे रही है वो प्रशंसनीय है.  

ये थे उपस्थित 

कार्यक्रम को सुनने के लिये मुख्यरूप से सुमन अग्रवाल, डॉ नरेश प्रसाद, सपन मजूमदार, स्वरूप भट्टाचार्य, शैलेश सिंह, संजय अग्रवाल, गणेश वर्णवाल, श्रवण राम, अशोक वर्णवाल, संजय वर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, राज माली, मनोज प्रसाद, राहुल सोनी, रघु राम, गौतम सेन, पप्पू तुरी, हरि नारायण सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, जीतेंद्र राम एवं अन्य थे.