महिला कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के लिए किया जनसंपर्क 

धनबाद :  धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भागाबांध, हीरापुर, पुटकी दो नंबर, सात नंबर, मुनीडीह में जन सम्पर्क अभियान चलाया और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक को वोट करने की अपील की. सीता राणा ने जन सम्पर्क अभियान के दौरान कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मॉडल नही है.

उन्होंने कहा झारखंड में भाजपा जल जंगल जमीन के मूल अस्तित्व को खत्म कर रही है. झारखंड के विकास कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और धनबाद का विकास कांग्रेस ही कर सकती है. धनबाद के विधायक राज सिन्हा केन्द्र के काम को अपनी उपलब्धि बता अपनी कमजोरी छिपा रहे हैं. धनबाद से एयरपोर्ट, दुरंतो, 26 जोड़ी रेल सेवा, एम्स अस्पताल, विश्वविद्यालय सभी छीन गया तब विधायक कहाँ थे.  

धनबाद की स्वास्थ्य सेवा बदहाल हो गई तब विधायक कहाँ थे, धनबाद में महिलाओं, लड़कियों की अस्मत लुटती रही तब विधायक कहाँ थे. धनबाद की जनता भाजपा के झूठ को समझ रही और जनता ने राज के राज को नकार दिया है और कांग्रेस के साथ साथ खड़ी है. जन सम्पर्क अभियान में कुसमी देवी, मुस्कान खातून, जानकी देवी, बसंती देवी, अख्तरी खातून, जैवा खातून, अजमेरी खातून, शीला देवी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थी.