कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 18 लोगो ने की दावेदारी

धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रविवार को सांगठनिक चुनाव पर बैठक करने पहुंचे डीआरओ (जिला निवार्चन पदाधिकारी) मदन मोहन शुक्ला के समक्ष जिलाध्यक्ष पद के लिए अठारह लोगों ने अपनी दावेदारी रखी.

जिसमे पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, वर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संतोष कुमार सिंह, ललन चौबे, शमशेर आलम व बीके सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, सुरेश चंद्र झा, अरुण सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह योगी, मुख्तार खान, मदन महतो, वैभव सिन्हा भी शामिल है.

वापस लौटे पूर्व सांसद ददई दुबे ने भी डीआरओ से मुलाकात की है.

6 अगस्त को बूथ मेंबर का लिस्ट जारी होने की संभावना है जिसके बाद दो-दो बूथ डेलिगेट का चयन होगा. सितंबर में जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा.

जिले भर में चुने गए डेलिगेट अपने-अपने प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. हर प्रखंड से चार डेलिगेट जिला के लिए चुने जाएंगे जो प्रदेश डेलिगेट, प्रखंड व नगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे.

Web Title : 18 PEOPLE CLAIMING CONGRESS DISTRICT PRESIDENT