विनोद बिहारी विवि के लिए विकास छात्र मोर्चा ने दिया धरना

धनबाद : विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की मांग को लेकर कुड़मी विकास छात्र मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में विनोद बाबू का योगदान अहम है.

धनबाद में उनके नाम से विश्वविद्यालय बने. युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.

धरना में कुड़मी विकास छात्र मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, जिला सचिव विनय महतो, राज किशोर महतो, निमाई महतो, निरंजन, अविनाश महतो, भीम महतो, शेखर महतो, नंद किशोर महतो, राजा महतो, विशेश्वर महतो, राजेश महतो, गंगाधर महतो, विपिन महतो, मुकेश महतो, आनंद महतो, बिरबल महतो आदि मौजूद थे.

 

Web Title : BIKASH CHATRA MORCHA DONE DHARNA FOR VINOD BIHARI UNIVERSITY