आस्था महिला समिति ने चलाया स्वछता अभियान

धनबाद : स्वच्छ भारत, सुखी भारत के स्लोगन के साथ रविवार को आस्था महिला समिति और हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने सफाई अभियान चलाया और एमआईजी बी टाइप कॉलोनी में कचरे का उठाव किया. अभियान में शामिल लोगों ने कॉलोनी को साफ रखने का संकल्प भी लिया.

महिला समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर यह अभियान चलाया गया है. इस अभियान में मृदुला सिन्हा, उर्मिला बंसल, सरिता जैन, ममता कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नरेश प्रसाद सिंह, रामाधार सिंह, मंजू सिन्हा, किरण कुमारी, पूनम, सीमा शामिल थीं.

 

Web Title : CLEANLINESS CAMPAIN DRIVE BY AASTHA MAHILA SAMITI