7 फरवरी को कांग्रेस की गिरिडीह में बैठक

धनबाद: कांग्रेस संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के लिए पार्टी की प्रमंडल स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया है.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक 7 फरवरी को गिरिडीह में होगी.

सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी व निर्मल कुमार ओझा इस बैठक के को—आर्डिनेटर बनाए गए हैं.

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक 6 फरवरी को गुमला में होगी.

इसके को—आर्डिनेटर अनादि ब्रह्म व लाल किशोरनाथ शाहदेव बनाए गए हैं.

बैठक में समाज के सभी वर्गों का विश्वास जीतने, समाज के सभी वर्गों तक पार्टी का विचार पहुंचाने, पार्टी नेताओं को अधिक शक्ति संपन्न तथा संगठन के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने पर चर्चा की जाएगी.

यह जानकारी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

 

Web Title : CONGRESS MEETING IN GIRIDIH ON 7TH FEB