धनबाद जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

धनबाद : धनबाद जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने आज सुबह ही करीब 9 बजे अपने लाइन क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

मृतक लखीकांत प्रमाणिक झरिया तीसरा थाना क्षेत्र के चाँदकुइंया का रहने वाला था और जीआरपी डीएसपी विनोद महतो के आवास के पीछे ही वह रहता था लाखिकांत दो महीने पहले ही बहाल हुआ था.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लाखिकांत का शव गमछे के सहारे छत से लटका हुआ था. हालाकि अभी तक इस आत्महत्या के पीछे का कारन कोई भी बताने में असमर्थ है.

 

Web Title : DHANBAD GRP HEAD CONSTABLE COMMITTED SUICIDE