शिक्षाविद् डॉ. जेके सिन्हा का दिल्ली में निधन

धनबाद : धनबाद के सुप्रसिद्ध शिक्षा विद् डॉ. जेके सिन्हा का निधन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शनिवार की दोपहर एक बजे हो गया.

वे धनबाद की शिक्षा जगत में करीब 50 वर्षों से सक्रिय थे.

शिक्षा की ज्योति फैलाने के लिए इंडियन स्कूल आॅफ लर्निंग की स्थापना उन्होंने की थी.

इसके अलावा झरिया किड्स गार्डन, धनबाद किड्स गार्डेन, झरिया कंगारू किड्स स्कूल से भी वे जुड़े थे.

स्वर्गीय सिन्हा अपने पीछे पत्नी शोभा सिन्हा, भाई शैलेन्द्र सिन्हा, पुत्र अनुराग सिन्हा व अनुपम सिन्हा, पुत्री मोनी सिन्हा सहित भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

Web Title : EDUCATIONIST DR. JK SINHA DIED IN DELHI

Post Tags:

dr jk sinha