विधायक संजीव सिंह ने नकवी को दी बधाई

धनबाद : मुख्तारअब्बास नकवी के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर झरिया विधायक संजीव सिंह ने बधाई दी. उन्होंने निर्वाचन के बाद रांची में नकवी को पुष्पगुच्छ देते हुए बधाई दी. नकवी ने भी भाजपा विधायकों की एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया. संजीव के साथ ही रांची में मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने भी नकवी की जीत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि नकवी के निर्वाचन का लाभ झारखंड प्रदेश को मिलेगा.

Web Title : MLA SANJEEV SINGH CONGRATULATES TO MUKHTAR AABBAS NAQVI