आजसू पार्टी की बैठक संपन्न

राजगंज : शुक्रवार को राजगंज के आर. बी. बी. हाई स्कूल प्रांगण में बाघमारा प्रखंड अंतर्गत आजसू पार्टी के राजगंज मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. मौके पर जिला अध्यक्ष मंटू महतो व प्रखंड अध्यक्ष जय साहू सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार हेतु सदस्यों को कई कार्यभार सौपे गए. जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने बताया की कई दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा है. दूसरे दलों को छोड़ कर आजसू में शामिल होने से संगठन काफी मजबूत होगा.

मौके पर हेमंत कुमार उर्फ़ विष्णु महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहन महतो सचिव, अमित महतो व महादेव महतो उपाध्यक्ष, अमित तिवारी व अरबिंद कुमार हरी संयुक्त सचिव, संजीव महतो व अजय रवानी संग़ठन सचिव, अर्जुन महतो कोषाध्यक्ष, तेज प्रसाद साव संयुक्त कोषाध्यक्ष, मनोज महतो प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी एवं 21 कार्यकारणी सदस्य चुने गए. रेवत लाल महतो, संतोष महतो, शंभु सिंह, तेजनारायण कर्मकार, बजरंग कुमार, राजेश कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, आसमान सिंह इत्यादि शामिल थे.

Web Title : MEETING HELD OF AJSU PARTY