नारी शक्ति जन शक्ति सुविधा केंद्र में मना विवेकानंद जयंती

भूली : श्रमिक नगरी भूली में स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव कई जगह विभिन्न रूपों में मनाया गया. इस क्रम में भूली नारी शक्ति जन शक्ति सुविधा केंद्र में एक समारोह का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी.

केंद्र की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी देवी के साथ केंद्र की सदस्यों ने स्वामी विवेकान्द की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इस मौके मर लक्ष्मी देवी स्वामी विवेकनद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सिख लेने की बात कही.

उन्होंने साथी इस मौके पर नारी शक्ति के विकास पर भी बल देते हुए कहा की नारी कभी खुद को अबला नहीं समझे क्योंकि नारी का रूप दुर्गा और काली भी है. कई ऐसी हस्तियाँ है जिन्होंने नारी होते हुए भी देश का सिर गर्व से उंचा किया है.उन्होंने नारी को एक शक्ति के रूप में एकत्रित होने का आवाहन किया.

सभा का संचालन यमुना शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन संदीप पासवान ने दिया.

इस मौके पर सुनील देवी, सुनीता देवी, तिलेश्वरी देवी, सुलेना देवी, लालती देवी, राधिका देवी, देवंती देवी, पुष्पा देवी, रंजू देवी, पूनम सिंह, सीता देवी अजय कुमार संदीप पासवान, दीपक कुमार चन्दन दास, ओम प्रकाश झा आदि उपस्थित थे.

Web Title : NARI SHAKTI JAN SUVIDHA KENDRA CELIBRET VIVEKANANDA JAYANTI