असंगठित मज़दूर कांग्रेस की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

धनबाद : हाऊसिंग कॉलोनी पार्क मैदान में झारखंड प्रदेश असंगठित मज़दूर कांग्रेस के ज़िला प्रभारियो एवं ज़िला अध्यक्षो की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह चेयरमैन झारखंड प्रदेश असंगठित मज़दूर कांग्रेस मा.मन्नान मल्लिक ने किया तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया.

बैठक मे उपस्थित विभिन्न ज़िला से आये हुए प्रतिनिधियों ने ज़िला स्तर पर संगठन विस्तार के दिशा मे किये कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा उससे संबंधित अन्य सुझाव भी दिए. बैठक को संबोधित करते हुए असंगठित मज़दूर कांग्रेस के चेयरमैन मन्नान मल्लिक ने संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर ज़ोर दिया साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर ज़िला अध्यक्षो तथा ज़िला प्रभारियो के भूमिका तथा कार्य क्षेत्रो को स्पष्ट किया.

उन्होंने असंगठित मज़दूरों के दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य और केंद्र सरकार को समान रूप से दोषी बताया साथ ही चेतावनी देते हुए सरकार के उदासीन रवैये पर भविष्य के दुष्परिणाम पर कड़ा रुख अख्तियार करने की बात
कही.

झारखंड राज्य के सभी उद्योगों मे तथा सरकारी एवं गैर सरकारी उपक्रम के असंगठित क्षेत्र मे असंगठित मज़दूर, कांग्रेस के शाखा विस्तार को लेकर उन्होंने कहा की आने वाले समय मे सभी क्षेत्र असंगठित मज़दूरों के दम पर ही चलेगा अतः सभी असंगठित मज़दूरों को संगठित कर एक मंच पर लाने की आवश्यकता पर बल दिया.

कोयला उद्योग के असंगठित क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कम्पनियो के द्वारा जिस तरीके से मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है वह निजी खादान मालिको से भी ज्यादा है इसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत बताया.

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन मे राज्य सरकार के मनरेगा कर्मचारियों और पारा शिक्षको के मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनलोगो पर हो रहे अमानवीय व्यवहार पर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए उनकी लड़ाई भी असंगठित मज़दूर कांग्रेस के बैनर तले लड़ने का आह्वाहन किया.

बैठक मे मुख्य रूप से धनबाद ज़िला के अध्यक्ष विरेन्द्र पासवान, नंदलाल गोप, रामरूप,दिलीप साहु, ओम प्रकाश, देवकुमार प्रसाद, रांची ज़िला से सुनील सिंह, उमेश पाण्डेय, रामजी सिंह, अनिल बदस्यान, राजेन्द्र पाण्डेय अकेला,बोकारो ज़िला से हंसराम प्रसाद,मनोरंजन कुमार निराला, सलीम शहज़ादा, मिथिलेश पाठक सराफत अंसारी, अजित चौधरी श्रीमती गुंजन सिंह प्रदेश सचिव सह बचरा पंचायत की मुखिया, गिरिडीह ज़िला से रघुनंदन विश्वकर्मा,रूपलाल महतो,कबलदेव सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, हरिलाल वर्मा, मो.शब्बीर मौजूद थे.


गोड्डा ज़िला से मोती सिन्हा, मदन मोहन मिश्रा, मनोज हाज़रा,विभाष झा, देवघर ज़िला से संजय कु मण्डल, धीरेन्द्र कु. सिंह, राजेश कु. सिंह, रोहित मण्डल, साहेबगंज ज़िला से भरत यादव, अनुपलाल हरी, राजेन्द्र साव,मो.आलमगीर,चाईबासा ज़िला से काशीनाथ साह,अशोक कु सिन्हा, गुमला ज़िला से बलिराम पासवान, बंधन उरांव, रामेश्वर साहू, प्रभा मिंज़, जामताड़ा ज़िला से हरिमोहन मिश्रा, सुबल भंडारी, छात्र ज़िला से अभय कु सिंह, ब्रजभूषण गुरु,पवन कु शर्मा,गोपाल लाल,कोडरमा ज़िला से निर्मल कु ओझा,रूपेश सिन्हा,शम्भुनाथ यादव,हजारीबाग ज़िला से विनोद सिंह,के.डी.सिंह,विमल कु सिन्हा,चुन्नू राम,निर्मल महतो,पलामू ज़िला से विनय कु सिंह,सुखदेव राम,सराईकेला ज़िला से बसन्त कु सिंह, विनोद कु राय, कल्याण चंद्र सिंह सहीत अन्य ज़िलो से सुकर पासी निरा देवी,अश्विनी महतो,मधुसूदन सिंह चौधरी, श्रीष्टिधर महतो, रौशन चौहान, अरुण पासवान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

बैठक के अंत मे असंगठित मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुमार अभिषेक उर्फ नन्हे सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Web Title : ONE DAY INFORMAL MEETING OF THE TRADE UNION CONGRESS