राजकमल के रौशन ने कांस्य पदक जीत झारखण्ड का नाम किया रौशन

धनबाद : विगत 2 से 9 जनवरी को नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की कुराश प्रतियोगिता अन्डर 17, 50 किलोग्राम भार वर्ग में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से खेलते हुए राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर,दशम के छात्र रोशन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त कर धनबाद ही नहीं झारखण्ड का नाम रोशन किया.

ज्ञात हो कि रोशन कुमार को विद्यालय प्रशिक्षक पप्पू कुमार का मार्गदर्षन प्राप्त हुआ.

इस सफलता के लिए झारखण्ड कुराष संघ के अध्यक्ष महापौर, धनबाद चन्द्रशेखर अग्रवाल, विद्या विकास समिति झारखण्ड (रांची) के प्रदेश सचिव मुकेशनन्दन, विद्यालय अध्यक्ष श्याम सुन्दर चैधरी, उपाध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, मंत्री विनोद कुमार तुलस्यान, सहमंत्री दीपक कुमार रूईया, कोशाध्यक्ष चन्द्रषेखर अग्रवाल, जैक उपाध्यक्ष फूलसिंह व प्राचार्य राजेष कुमार सिंह ने भैया रोशन को बधाई दी

Web Title : RAJKAMAL ROSHAN WON THE BRONZE MEDAL