मुखिया रामपाल लाल बैगी को दी गई श्रद्धांजली

भूली : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा मंगलवार को ए ब्लॉक वाल्मीकि नगर मे एक श्रद्धांजली सभा आयोजित कर समाज के पूर्व मुखिया रामपाल लाल बैगी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई.

श्रद्धांजली सभा मे मुख्य रुप से पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, निलूकांत सिन्हा, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी कागडा, महा-सचिव गंगा वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष राजू वाल्मीकि, बाबुलाल, बिषू जेदिया, रामनिवास कागडा, लेखराज चांवरिया, जगदीश गैयर, बंसी चंदेलिया, दिलबाग सिंह, बिल्लू वाल्मीकि, झाबर राम, राजेन्द्र वाल्मीकि, निर्मल वाल्मीकि, जूगल राम, रंजीत कागडा, हनुमान चंद, गोपाल, चन्दर, राजेन्द्र, गणेश, प्रेम, प्रह्लाद दास, संतोश, भोला आदि शामिल थे.          

Web Title : TRIBUTE PROGRAM : TRIBUTE TO RAMPAL LAL BAGGY