भूली में महिला कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

भूली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के 70 वे जन्मदिन को भूली ए ब्लॉक अम्बेडकर नगर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया.

जिलाध्यक्ष सीता राणा ने केक काटकर सोनिया गांधी की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. इस अवसर पर हेल्थ चेकअप शिविर भी लगाया गया.

जिसमे डा. बालेश्वर ने लगभग 75 मरीजो की बीपी और सुगर की जांच की.

मौके पर रीता सिंह, बेला देवी, मालती देवी, अनीता देवी, सावित्री कोड़ा, जमुनि देवी, कंचन कुमारी, हुश्ना बानो, नंदनी देवी, साहिना बानो, रजिया देवी, अनीता सिन्हा, सरोजनी मुर्मू, संगीता कुमारी, केशरी देवी, आदि मौजूद थी.

 

Web Title : WOMAN CONGRESS SONIA GANDHI BIRTHDAY CELEBRATED IN BHULI