कृपाचार्य इंस्टिट्यूट देगी महिलाओ को नित्यकला और आत्मरक्षा की दीक्षा

धनबाद : महिलाओ को कला के साथ सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से धनबाद के सरायढेला में कृपाचार्य इंस्टिट्यूट की शुरुवात की गई. जिसमे डांस क्लास, एयरोबिक के साथ-साथ कराटे क्लास की शुरुवात की गई. वही कृपाचार्य संस्था की संचालिका काजल झा ने बताया की धनबाद में कई संस्था हैं, लेकिन महिलाओ के लिए ऐसी कोई संस्था नहीं है को केवल महिलाओ के लिए ही काम करती हो. इस संस्था में केवल महिलाओं को ही ध्यान में रखकर इसकी शुरुवात की गई.

उन्होंने बताया डांस के साथ-साथ महिलाओं को कर्राटे की भी शिक्षा दी जाएगी. कराटे का कोर्स 4 से 5 साल का होता है, लेकिन यहाँ 6 से 9 महीने का सेल्फ डिफेंस का कोर्स कराया जायेगा. अभी तक इस संस्था से 55 कामकाजी महिला के साथ-साथ छात्राये भी जुड़ चुकी है. वही काजल झा ने बताया की जिन बच्चीयों को इन क्षेत्रों में रूचि है और वो आर्थिक रूप से कमजोर है, तो ऐसी छात्राओं और महिलायो को संस्था मदद भी करेगी.

 

Web Title : KRIPACHARYA INSTITUTE LAUNCHED AT SARAYDHELA DHANBAD