नीरज हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी आदित्य ने शूटर अमन को पहचाना

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार यूपी के कुख्यात शूटर अमन सिंह को इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी आदित्य राज ने टीआइपी (टेस्ट आइडेंटीफिकेशन परेड) ने देखते ही पहचान लिया.

टीआइपी के लिए मंडल कारा में अमन सहित कुल 11 लोगों को लाया गया था जो एक ही कद काठी के थे. सभी को मजिस्ट्रेट के सामने खड़ा किया गया था.

इसके बाद आदित्य को मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुलाया गया. मजिस्ट्रेट ने आदित्य को अमन की पहचान करने को कहा. मजिस्ट्रेट के आदेश के तुरंत बाद आदित्य ने अमन की एक बार में स्पष्ट पहचान कर दी.

यूं आरोपी की टीआइपी के दौरान पहचान के लिए गवाह के सभी के सामने से दो बार जाने का मौका था. सभी के चेहरे देखकर उसे शूटर की पहचान करने का मौका दिया गया था पर लाइन में खड़े लोगों के बीच अमन को पहचानने में आदित्य को कोई देर नहीं हुई.

आदित्य से जब पूछा गया की उसने इसे कंहा देखा था तो उसका जवाब था की घटना के समय गाड़ी की लाईट उसके चेहरे पर पड़ी थी ये वही है.                                                                                                                                                                                              

Web Title : NEERAJ MURDER CASE EYEWITNESS ADITYA IDENTIFIED THE SHOOTER AMAN