पुटकी में मनाई गई स्व० रुपेश सिन्हा की शहादत दिवस

पुटकी/मुनिडीह. में आज स्व0 रूपेश सिन्हा का 9वाँ शहादत दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, जिला परिषद चेयरमेन रोबिन गोराई, पत्नी अनीता गोराई पहुँच कर श्रद्धांजलि दिया.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज हम लोगो के बीच रूपेश सिन्हा नही रहे लेकिन इनकी अच्छाई रह गई समाज में हर वर्ग के लोगो को तहे दिल बिना स्वार्थ के लोगो को मदद करते थे.

मोके पर मौजूद लोगो ने विधायक से मांग किया कि मुनिडीह में सर्च लाईट एव यात्री शेड का निर्माण हो विधायक  ने कहा कि जल्द ही लोगो का मांग पूरे किये जानेका आश्वासन दिया.

वही मौके पर मौजूद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि आज माफियायो का बर्चस्व इतना बढ़ गया है कि जो लोग समाज में मसीहा बनते है उसे माफिया गोली का शिकार बनाते है आज हम लोगे के बीच ऐसे ही सच्चे ओर आदर्शवादी रूपेश सिन्हा को गोली मार दी गयी.

आज सिन्हा जी के लक्ष्यों पर चलने का काम करे मै जब तक इस धरती पर हूँ माफिया राज नही चलने दूंगा. मोके पर आनन्द गोराई,दिनेश ओझा,ऐ के सहाय,अमिटेश्वर सहाय, हलधर प्रसाद,मुकेश सिन्हा,रूपेश सिन्हा,धर्मजीत सिंह, मनोज मलाकर,रूपेश पासवान,बिजय पासवान,बलदेव महतो,आदि सेकड़ो लोग मौजूद थे

Web Title : RUPESH SINHAS MARTYRDOM DAY OBSERVED IN PUTKI