मारवाड़ी युवा संगठन का सावन उत्सव कल

झरिया: झरिया की जनसेवी संस्था का परंपरागत कार्यक्रम सावन उत्सव-2017 रविवार को आयोजित होने जा रहा है. 
'आयो सावन रो महीने, झूलो रो त्योहार' शीर्षक से आयोजित इस उत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आयोजन किये गये हैं. 
सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम श्री अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा.               
संगठन के अध्यक्ष मधुसूदन लोयलका एवं सचिव मनीष मित्तल के मुताबिक कई स्पर्धाओं एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन सावन उत्सव के दौरान होगा. 
विशेष आकर्षण का केन्द्र बिन्दु सावन क्वीन प्रतियोगिता होगी. 
इससे इतर सेवन अप-सेवन डाउन, रेड एंड ब्लू, हाउजी, आड एवं इवेन; जैसे गेम्स का आयोजन होगा. 
सावन उत्सव के दौरान कई खाद्य सामग्री के स्टाल लगाये जायेंगे, मसलन चाट, कोल्ड ड्रिंक्स, स्नैक्स, आइसक्रीम आदि. 
कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक अग्रवाल बनाये गये हैं, वहीं सह-संयोजक का भार राहुल मित्तल के कंधों पर है. 
उपरोक्त सूचनाएं संस्था के जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश शर्मा के हवाले से दी गयीं हैं.

Web Title : SAWAN MAHOTSAV OF MARWADI YUVA SANGHATAN AT JHARIA