15 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शानू राय ने कराया प्रवेश

बालाघाट. जिला कांग्रेस के गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शानू राय ने 15 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस परिवार में शामिल सभी 15 लोगों का पुष्पमाला पहनाकर जिला कांग्रेेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक संजय उईके, प्रदेश महासचिव श्रीमती पुष्पा बिसेन, महिला नेत्री श्रीमती अंजु जायसवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी, प्रदेश सचिव भीम फुलसुंघे, उपाध्यक्ष शेषराम राहंगडाले, जुगल शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी, रहीम खान, अल्लारक्खा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष रचना लिल्हारे, जुबेदा अंसारी, कुसुम नगपुरे,  ने स्वागत किया.  

नगर अध्यक्ष श्रीमती शानू राय ने बताया कि नगर में कांग्रेस को मजबूत करने और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए नगर की टीम पूरी मजबूती से काम कर रही है. जिसका परिणाम है कि कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्गा वरकड़े, सरोज बंशकार, रीता बंशकार, संतोषी बंशकार, आरती बंशकार, चैतिका तिवाड़े, गौरी मानेश्वर, तारा धार्मिक, लक्ष्मी मानेश्वर, चंद्रकला पंचेश्वर, दुर्गाबाई विजयवार, मीना डहरवाल, विनोद उके, मुकेश वरकड़े सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली.


Web Title : 15 PEOPLE JOIN CONGRESS, MAHILA CONGRESS CITY PRESIDENT SHANU RAI ADMITTED