युवा कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल ने मनाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

बालाघाट. आज 19 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की. युवा कांग्रेस ने नगर से लगे गोंगलई पंचायत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को शालेय सामग्री में कापी, पेन, किताब का वितरण किया. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिकाब मिश्रा, पंचायत सरपंच गंगाप्रसाद लिल्हारे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दयाल वासनिक, सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ लिल्हारे, सोनु पटले, शिवम, वैभव बैस, आशु डहरवाल, दीपक, उपसरपंच कमलेश लिल्हारे एवं ग्राम के युवा साथी मौजूद थे. जबकि कांग्रेस सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी द्वारा कनकी में सेवादल कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया. जिसमें युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिकाब मिश्रा, दुर्गा पगरवार, मोहित दमाहे, राधेश्याम पिछोडे, दिलीप बांधे,महेश नगपुरे, लक्की बांधे, नुरेन्द्र सौलंकी, विक्की लिल्हारे, संदीप ठकरेले, वीरेंद्र वरकड़े, पप्पू मरावी, चंद्रकांत मरावी, पंचम तुमसरे, आशीष तुमसरे, सहित अन्य साथी मौजूद थे.

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी ने कहा कि आज का दिन बड़े ही खुशी और उत्साह का दिन है, आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने उनकी दीर्घायु की कामना के साथ उनका जन्मदिन मनाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सशक्त और मजबूत हुई है और निश्चित ही आने वाला समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जिनके मार्गदर्शन में पूरा देश नई उंचाईयों को छुयेगा.

Web Title : YOUTH CONGRESS AND CONGRESS SEVA DAL CELEBRATE CONGRESS PRESIDENT RAHUL GANDHIS BIRTHDAY