अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने किया सदस्यता पर्व का शुभारंभ

धनबाद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इस साल भी सदस्यता पर्व मनाते हुए जिला कार्यालय में सदस्यता  अभियान का शुभ आरंभ दीप प्रज्वलन कर किया.

सदस्यता पर्व 14 सितंबर  से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. सदस्यों ने बताया इस बार की सदस्यता ऑनलाइन  माध्यम से हो रही है जो की बिल्कुल निशुल्क है. अभाविप से abvp. org/join इस लिंक पर जाकर अभाविप के सदस्य बन सकते है और राष्ट्र पुनर्निर्माण में भाग ले सकते है.

2020 के सदस्यता  अभियान में धनबाद महानगर के जिला सदस्यता प्रभारी शिवम् सिंह को बनाया गया है.   उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विभाग संयोजक अमन अभिषेक, धनबाद महानगर मंत्री अंशु तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन दुबे, तापस पाल, अंकित सिंह, आकाश सिंह, रोहित सिंह इत्यादि मौजूद थे