धनबाद जिला खो-खो संघ की वार्षिक आम सभा में जिला कार्यकारिणी समिति का गठन

धनबाद. राजेंद्र मैदान नया बाजार धनबाद में धनबाद जिला खो-खो संघ की वार्षिक आम सभा राज्य खो-खो संघ के पर्यवेक्षक संतोष प्रसाद की देखरेख एवं एस. एम. हाशमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

सभा मे सर्वसम्मति से 2020 - 2024 सत्र के लिए नई जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्यगण चुने गए जो इस प्रकार है

1. मुख्य संरक्षक एस. एम. हाशमी 2. अध्यक्ष - डॉ. यू. एस. प्रसाद 3. कार्यकारी अध्यक्ष - जुबेर आलम 4. वरीय उपाध्यक्ष प्रियंका पाल, 5-उपाध्यक्ष सुशांत कुमार, डॉक्टर संगीता वर्मा, अनिल शर्मा, संतोष कुमार. 6. महासचिव- तारक नाथ दास. 7. कोषाध्यक्ष - शंभू महतो. 8. संयुक्त सचिव - सैयद वसीम हाशमी, सुप्रतिम चक्रवर्ती, पी. एन. बनर्जी, उपेंद्र सिंह चौधरी. 9. सहायक सचिव - इरफान आलम, हीरालाल महतो, राहुल बावरी, सैयद शहजादा, पार्थ सारथी दास. 10. कार्यकारिणी सदस्य - उत्पल रजक, अभिषेक कुमार.

बैठक शुरू होने से पहले महासचिव तारक नाथ दास ने पिछले वर्ष हुए गतिविधियों का पूर्ण विवरण दिया एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया. बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर यू. एस. प्रसाद , एस. एम. हाशमी, संतोष प्रसाद, प्रियंका पाल, सुशांत कुमार, संगीता वर्मा ने संबोधित किया. बैठक में संचालन जुबेर आलम ने किया एवं तारक नाथ दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया.