डॉ. प्रियंका रेड्डी काण्ड को लेकर उड़ान हौसले की संस्था ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

धनबाद : हैदराबाद मे हुए डॉ. प्रियंका रेड्डी तथा राँची मे लॉ कालेज की छात्रा के केस के मद्देनजर संस्था उड़ान हौसलों की ने रणधीर वर्मा चौक मे हस्ताक्षर अभियान चलाया. सभी लोगों ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया.  

संस्था की अध्यक्ष शालिनी खन्ना ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, सड़क, चौराहों या देश के किसी भी कोने मे आज बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं. हमारे देश का विकास तभी संभव है जब समाज मे नारी और पुरूष बराबर समझें जायें, पर आज के हालात मे जब बेटियाँ कहीं भी सुरक्षित नहीं है तो हम समाज के विकास की बात कैसे कर सकते हैं. हस्ताक्षर अभियान मे आज हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

अभियान को सफल बनाने मे अध्यक्ष शालिनी खन्ना, सचिव दीपक साह, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार, साधना सूद, स्नेहप्रभा पाण्डेय, पिंकी गुप्ता, गुंजन गोयल, अम्बिका गोयल, किरण सिन्हा,रीता बंसल, मनीष गुप्ता, बिनोद बंसल, पप्पु गुप्ता आदि का सहयोग रहा.