जरूरतमंद लोगों के लिए बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल ने दिया खाद्य सामग्री

धनबाद. लॉक डाउन को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए आज बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल के धनबाद इकाई ने रेड क्रॉस सोसाइटी में खाद्यान्न जमा किया. ज्ञात हो कि धनबाद एस डी ओ राज महेश्नम के साथ लगभग 50 स्वयं सेवी संगठन की एक बैठक संपन्न हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया था कि, उपस्थिति सभी संगठन की ओर से जो भी खाद्यान्न देना है व रेड क्रॉस सोसाइटी में जमा किया जाए. जरूरतमंद लोगों को यहां से खाद्य सामग्री वितरण किया जाएगा.  

इसी निर्णय के तहत आज बीमा कर्मचारी संघ,हजारीबाग मंडल के धनबाद इकाई चुड़ा 50 केजी, चीनी 25 केजी, सत्तू 25 केजी एवम 2 किलो पैकेट रेड क्रॉस सोसाइटी में जमा किया गया.  

संघ के संयुक्त सचिव नीरज कुमार ने बताया कि हमलोग आज खाद्यान्न जमा किए. जरूरत के अनुसार आगे जरूरतमंद लोगो के लिए बीमा कर्मचारी संघ खाद्यान्न जमा करेंगे. बीमा कर्मचारी संघ सामाजिक कार्य में हमेशा अपना फ़र्ज़ निभाते है आगे भी निभाएंगे.  

संघ के संयुक्त सचिव हेमंत मिश्रा ने कहा  इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र है. रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में सोसाइटी के सचिव कोशेलंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, संघ के नीरज कुमार, हेमंत मिश्रा, अलगू प्रसाद, सुरेश कुमार एवम आदि उपस्थित थे.