जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिन, जेएमएम कार्यकर्ताओ ने काटा केक

धनबाद. धनबाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77 वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर धनबाद झामुमो के द्वारा  केक काटकर बधाई दी गई साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की गई.

झामुमो नेताओं ने आज शिबू सोरेन के जन्म दिवस के उपलक्ष में धनबाद के तेलीपाड़ा स्थित जाहेर थान में झामुमो के धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुडू उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित दर्जनों ने पूजा पाठ किया और केक काट कर दीर्घायु की कामना की गईं. वही गोबिन्दपुर में भी शिबू शोरेन की तस्वीर के समीप केक काट कर और एकदूसरे को खिलाकर जन्मदिन मनाया गया.

इस दौरान झामुमो नेताओ कहा कि आज अगर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है तो इसमें शिबू सोरेन का अहम योगदान है. उन्हीं के अथक प्रयास के कारण ही बिहार से झारखंड राज्य का उदय हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंडीओं के लिए तमाम तरह के कार्य करने को प्रतिबद्ध है और झारखंडी हित को ध्यान में रखकर ही झामुमो सरकार अपना कार्य कर रही है.

रमेश टुडू  ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के दिए गए निर्देशों पर ही आज कुर्सी पर बैठकर झारखंडीयों के हित और सम्मान की रक्षा के साथ-साथ उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. जिस कारण शिबू सोरेन की छत्रछाया में आगे आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन पर बनी रहे यही कामना है. साथ ही शिबू शोरेन की दीर्घायु की कामना किये.