जोगता, सिजुआ में चला श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान, थाना प्रभारी ने भी किया समर्पण

धनबाद. अयोध्या मे बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के लिये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के द्वारा पुरे भारत में समर्पण का कार्यक्रम चल रहा है. इसी क्रम में जोगत, टाटा सिजुआ के क्षेत्रों में भी आज समर्पण अभियान टोली निकली जहां समर्पण अभियान चलाया गया.

जोगता थाना प्रभारी ने बहुत ही भाव पूर्वक टोली सदस्यों से मिलकर उन्हें बैठाया और यथासंभव समर्पण राशि प्रदान किया.

टोली सदस्य को देखकर समाज के लोग बहुत उत्साहित दिखें, जहां जहां टोली सदस्य गए उन्हें कहीं भी निराश नहीं किया गया, यहां तक कि पानी पुरी, ठेला, खोमचा, ऑटो रिक्शा, मोची, साइकिल दुकान वाले अपनी अपनी क्षमता के अनुसार निधि समर्पण किया.

अभियान टोली में संघ के महानगर कार्यवाह पंकज सिंह के अलावे  तेतुलमारी नगर अभियान प्रमुख चंदन गुप्ता,  सह अभियान प्रमुख अरुण गोस्वामी, प्रभात कुमार,  बस्ती अभियान प्रमुख साधु सिंह, विक्की सिंह, खुशी साव, अजय साव,  विजय साव,  प्रभु पासवान, गंगा महतो, राकेश पासवान, आकाश पासवान, नंददेव भारती, सूरज चौहान आदि लोग मौजूद थे.