बारहवीं में74.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला में सातवें स्थान पर रही प्रतिभा,बनना चाहती है बैंक पी ओ

सिंदरी : जैक  बोर्ड  के  द्वारा  इण्टर  आर्ट्स   का  परीक्षा फल  जारी  होते  ही डॉ  श्यामा  प्रसाद मुखर्जी इण्टर महाविद्यालय  सिंदरी   में  खुशी की लहर दौड़  पङी   महाविद्यालय के  छात्र छात्राओं  ने  धनबाद  जिला  मे अपना  परचम  लहरा दिया  है  महाविद्यालय में  प्रथम 46, द्वितीय  171 और  तृतीय स्थान  पर  50 विद्यार्थी रहे  महाविद्यालय  का परीक्षा फल  86%रहा    महाविद्यालय  की छात्रा  प्रतिभा कुमारी   ने 371 अंक लाकर  जिला  मे अपनी  पहचान  बनाई है प्रतिभा  कुमारी को 74. 2% अंक मिला है   इसी  प्रकार रोशन कुमार  359अंक71. 8 %, सुरज भान सिंह  354 अंक 70. 8,  %,खुशबू  कुमारी 353अंक 70. 6  सुरज कुमार  यादव  341अंक68. 2%, सौरभ  कुमार  चंद्रवंशी 338 अंक 67. 6% अंक मिला है.
 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे के बनर्जी ने कहा कि महाविद्यालय  के  छात्र छात्राओं ने   धनबाद  जिला में  अपनी  अलग पहचान  बनाई  है कम शुल्क  बेहतर  शिक्षा  यानी  डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर महाविद्यालय, महाविद्यालय  के  अध्यक्ष  अरुण  कुमार  सिंह,सचिव ओमप्रकाश  ने  बधाई  दी है.

डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी इंटर महाविद्यालय की छात्रा प्रतिभा कुमारी को 12 वीं आर्ट्स में 371 अंक व 74. 2 प्रतिशत अंक लाकर जिला में सातवां स्थान पाई है. वह अर्थशास्त्र से स्नातक कर बैंक पीओ बनना चाहती है. प्रतिभा ने सफलता का श्रेय माता मंजू देवी,पिता जीवन कुमार प्रसाद सहित गुरुजनों को दिया. उसने कहा की परिश्रम सफलता का मूल मंत्र है, वह लगभग आठ घंटे रोज पढ़ती है.