देवघर ( विजय कुमार, ब्यूरो, संथाल परगना ) : देवघर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गोड्डा के रेलवे मैदान में हुई रैली में देवघर से बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. देवघर नगर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता एकत्रित हुए. नगर भाजपा अध्यक्ष सोनाधारी झा ने सभी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं विशेषकर युवा में खासा उत्साह देखने को मिला.
रैली मे नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा, बालानाथ सिन्हा, अजय कुमार झा, रंजीत वर्मा, प्रितम झा, पिक्कू, श्याम कुमार, बमबम दूवे, सुनीत आनंद, नितिश कुमार, आदि रैली मै भाग लिए नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा ने बताया कि नगर से बीस गाड़ी थी.