शोषण के खिलाफ निगम के सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में इन दिनों नगर निगम के सफाई कर्मचारी काफी परेशान हैं और उनका नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है. यह आरोप आज धरने पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने खुद लगाया है. उनका कहना है कि बगैर वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दिए कार्यपालक अधिकारी लगातार शोषण करते आ रहे हैं और आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है.  

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि स्थाई कर्मचारी हो या अस्थाई कर्मचारी, सभी के साथ इसी प्रकार का रवैया अपनाया जा रहा है. इसी के विरोध में आज नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए.