प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाई ने लगाई चौक, चौराहो पर लगाई झाडु

वारासिवनी. 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्दशानुसार सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया. वारासिवनी नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से वारासिवनी नगर के राष्ट्रीय स्मारकों एवं महापुरुषों के मूर्तियों की साफ सफाई की. जिसमे शहीद चौक (गोलीबारी चौक), शहिद दशाराम फुलमारी जी की प्रतिमा, डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, पं. नेहरू की प्रतिमा स्थल सहित जयस्तंभ चौक, पं. दीनदयाल चौक में साफ सफाई अभियान चलाया गया.

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल, किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री निरंजन बिसेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आलोक खरे, युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप शरणागत, शैलेन्द्र शेट्टी, अजय बिसेन, नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पंकज गौतम, पार्षद प्रवीण रूसिया, मनीष मिश्रा, बंटी शेंद्रे, समीर बिसेन, योगेश व्यास, नीरज बिसेन, प्रकाश बाफना, संजय चौधरी, जय चापुकर, युवराज चौहान, सोनू जैन, विक्रांत राठौर, कपिल चुराहे, भोजराम डहरवाल, राजेश सिंघई, संकेत चौधरी, हरि क्षीरसागर, योगेश देवेश्वर, प्रवीण खरोले, मनोज राजुरकर, विजय नगपुरे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Web Title : ON PMS BIRTHDAY, BJP IMPOSES A BUSH AT THE CHOWK, INTERSECTION