भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज पलिवार ने विभिन्न गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया

मधुपुर :4 दिसंबर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज पलिवार ने  बुढैई मंडल के नेनुवाडीह, डोमाघाघर, दुलमपुर, सिकटिया, जगदीशपुर, झिलुआ, कनायडीह, कुशमाहा कर्माटांड़ बभनडीहा, नावाडीह, काल्हाजोर, डेलीपाथर, फुलची, दोरही, जमुनियाटांड आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की जनसंपर्क के क्रम में लोगों से मिलते हुए राज पलिवार ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही इस प्रदेश के क्षेत्र मे विकास का काम किया है. और आगे भी करेगी, इसीलिए सभी तरह के भेदभाव को भुलाकर और प्रलोभन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और सहयोग दें. उन्होंने आगे कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भाजपा की सरकार ने कोई भेदभाव नहीं किया है. इसीलिए आप मतदाता भी बिना किसी भेदभाव के भाजपा को सहयोग करें इस जनसंपर्क अभियान में मुखिया सह मंडल, अध्यक्ष अशोक राजहंस, भाजपा नेता विनोदानंद यादव, मनोहर चौधरी, अर्जुन सिंह, भुनेश्वर यादव, रसिकलाल मुर्मू, नारायण मंडल, शशि राना, पप्पू राना, कार्तिक यादव, गोविंद यादव, कर्मवीर यादव आदि मौजूद थे.

Web Title : BJP CANDIDATE RAJ OLIVAR GOES TO VARIOUS VILLAGES TO LAUNCH PUBLIC RELATIONS CAMPAIGN

Post Tags: