सिंदरी विस क्षेत्र रतनपुर में बीस सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पूजा पंडाल का उद्घाटन धनबाद जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो के हाथों हुआ. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुदीप कुमार मुजम दार, पंचायत समिति सदस्य शिशिर कुमार रवानी, उत्तम मंडल, हरि मंडल, शिमांतो  मंडल, टिंकू सिंह, महेश साव, भोलू सिन्हा, निमाई चंद्र महतो, अजय कुमार , कालीचरण राम,   संजय पासवान, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री कुमार महतो, कार्यसमिति सदस्य धनबाद वीरेंद्र गिरी, गोविंदपुर प्रखंड  20 सूत्री सदस्य अमर चंद्र मंडल, गोविंदपुर प्रखंड पूर्वी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंडी चरण महतो, आनंद महतो, दुर्योधन मंडल, उत्तम प्रमाणिक, गोलक मंडल, प्रमोद दुबे, शिवा गोस्वामी, उपस्थित हुए.