विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने किया पौधारोपण

धनबादः विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की धनबाद इकाई ने पौधारोपण किया. करकेन्द स्थित नेहरू पार्क में यह आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री हाजी मन्नान मल्लिक, धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, एआइपीसी के जिला अध्यक्ष प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सुंदर यादव, धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, महामंत्री संजय जायसवाल, महामंत्री श्रीराम चौरसिया, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण तिवारी, केंदुआ प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पासवान, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, आशीष कुमार सिन्हा,  गोपाल भुवानिया,  रोहण चैधरी,  अनु पासवान,  नवीन पासवान,  सेवालाल सोनकर,  सुभाष पासवान,  विक्की कुमार,  जितेश,  जिला सचिव दीपक सिंह,  बंटी दास,  राजकुमार,  मुकेश सिंह सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया.  

इस अवसर पर प्रो. धर्मेंद्र ने कहा कि विकास की दौड़ में हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी से दूर होकर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण को असंतुलित करने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं. आज स्थिति है कि पूरी मानवजाति का जीवन खतरे में है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण जलवायु परिवर्तन व चक्रवाती तूफान आदि अनेक उदाहरण हैं.